Shambhu Kumar
Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित मानकी-मुंडा सभागार में गुरुवार को आदिवासी समन्वय समिति की बैठक विजय सिंह सामाड की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को लेकर चर्चा हुई. जिसमें सर्वसम्मति से आयोजन समिति का गठन कर विभिन्न पदाधिकारियों का चयन किया गया.

आदिवासी समन्वय समिति की बैठक
बैठक में लगातार दूसरे वर्ष विजय सिंह सामाड को आयोजन समिति का अध्यक्ष चुना गया. उपाध्यक्ष के रूप में श्याम मुंडा, सोमनाथ कोया, मंगल सरदार और गणपति महली का चयन हुआ. विजय नाग को सचिव, ताराकांत सिजुई को सह सचिव, भोलेनाथ बोदरा को कोषाध्यक्ष तथा नीतिमा जोंको को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया.
इसे भी पढ़ें:
सलाहकार मंडल में प्रीतम बांकिरा, विजय कच्छप, बुधू गागराई, गोस्नर दोंगो, जंगल सिंह गागराई, दया सागर केराई, बुधराम उरांव, रामलाल मुंडा और विश्राम मुंडा को शामिल किया गया. वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में माधो केराई, डिबरु दोंगो, अमित कुमार बोदरा, मंजूश्री तियु, मालती हेम्ब्रोम, पूनम कोड़ा, मेलानी बोदरा और राहुल हेम्ब्रोम का चयन किया गया.
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार विश्व आदिवासी दिवस समारोह का मुख्य आयोजन पोड़ाहाट स्टेडियम में होगा. समारोह की शुरुआत पोटका स्थित आदिवासी मित्र मंडल से भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित कर की जाएगी. इसके बाद सुबह 9 बजे पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित प्रतिभागियों की भव्य शोभायात्रा सह झांकी निकाली जाएगी.
शोभायात्रा एनएच-75, इतवारी बाजार, ओवरब्रिज, पवन चौक, भगत सिंह चौक और फॉरेस्ट चेकनाका होते हुए मानकी-मुंडा सभागार के समीप स्थित बिरसा स्मारक पहुंचेगी, जहां श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी. इसके बाद जुलूस पोड़ाहाट स्टेडियम पहुंचेगा,जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आदिवासी समाज के संरक्षण, संवर्धन, सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उन्नति, नशामुक्ति तथा अंधविश्वास उन्मूलन जैसे विषयों पर बुद्धिजीवी अपने विचार रखेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment