Search

 
 
 

Chaibasa News : नोवामुंडी में ट्रक से डीजल चोरी करते युवक को लोगों ने पकड़ा, हथियार बरामद

Chaibasa News : तलाशी के दौरान बैग से एक देसी कट्टा, एक चापड़ और एक पाना बरामद किया गया. बताया गया कि पाना का इस्तेमाल वाहन के पार्ट्स खोलने में किया जाता है. इसके अलावा युवक के पास से एक बाइक भी बरामद हुई है. घटना के बाद युवक को रातभर निगरानी में रखा गया. बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया.
 
आरोपी गिरफ्तार

Amit Kumar

Chaibasa News : पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड के मुर्गा महादेव स्थित काठामाटी गेट के सामने खड़े ट्रक से डीजल चोरी करने के आरोप में बीती रात एक युवक को पकड़ा गया. बताया जा रहा है कि युवक ट्रक से डीजल निकालने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया. पकड़े जाने के बाद युवक के बैग की तलाशी ली गई.

 

इसे भी पढ़ें...

 

तलाशी के दौरान बैग से एक देसी कट्टा, एक चापड़ और एक पाना बरामद किया गया. बताया गया कि पाना का इस्तेमाल वाहन के पार्ट्स खोलने में किया जाता है. इसके अलावा युवक के पास से एक बाइक भी बरामद हुई है. घटना के बाद युवक को रातभर निगरानी में रखा गया. बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

 

युवक के पास से हथियार और वाहन खोलने के औजार बरामद होने के बाद मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है. बरामद देसी कट्टा, चापड़ और पाना की तस्वीर भी सामने आई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

 

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक अकेले डीजल चोरी की कोशिश कर रहा था या उसके साथ अन्य लोग भी शामिल थे. साथ ही बरामद बाइक और हथियार के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस जांच के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही