Search

 
 
 

Chaibasa News: गोइलकेरा के बड़ैला में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

Goilkera: किसी बात को लेकर गांव के ही 24 वर्षीय युवक पूसा अंगरिया ने कथित रूप से गोरा अंगरिया पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में गोरा अंगरिया गंभीर रूप से घायल हो गए और उसकी मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी पूसा अंगरिया मौके से फरार हो गया.
 
सांकेतिक तस्वीर

Nitish Thakur

Goilkera: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बड़ैला गांव में बुधवार तड़के एक 44 वर्षीय व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान गोरा अंगरिया के रूप में हुई है. घटना बुधवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है. 

 

इसे भी पढ़ें:


बताया जाता है कि किसी बात को लेकर गांव के ही 24 वर्षीय युवक पूसा अंगरिया ने कथित रूप से गोरा अंगरिया पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में गोरा अंगरिया गंभीर रूप से घायल हो गए और उसकी मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी पूसा अंगरिया मौके से फरार हो गया. 


घटना की सूचना मिलने पर गोइलकेरा थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा पुलिस टीम के साथ बड़ैला गांव पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की. पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.


पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे आपसी विवाद या अन्य कारण होने की आशंका है. हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बताया जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही