Search

 
 
 

Chaibasa News : सोनुवा नाले से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र के पोड़ाहाट गांव और सरांडियापोस के बीच स्थित सरांडियापोस नाले में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ है. शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए हैं.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar


Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र के पोड़ाहाट गांव और सरांडियापोस के बीच स्थित सरांडियापोस नाले में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ है. शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए हैं.

 

मृतक की पहचान सरांडियापोस गांव निवासी कानुराम टोपनो (25 वर्षीय) के रूप में हुई. घटना की सूचना मिलने के बाद सोनुवा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकालकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. 

 

परिजनों के अनुसार, बुधवार को हुई भारी बारिश के बाद कानुराम टोपनो शाम के समय नाले में मछली पकड़ने गया था. देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. 

 

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि मछली पकड़ने के दौरान पानी में डूबने से युवक की मौत हुई होगी. हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही होगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही