Search

 
 
 

Chaibasa: ईद-ए-मिलाद को लेकर बंदगांव थाना में हुई शांति समिति की बैठक

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव थाना परिसर में ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) को लेकर मंगलवार शाम शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी देवेंद्र मानिसी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बंदगांव के बीडीओ भीषम कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए.
 
थाने में हुई ईद-ए-मिलाद को लेकर शांति समिति की बैठक

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव थाना परिसर में ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) को लेकर मंगलवार शाम शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी देवेंद्र मानिसी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बंदगांव के बीडीओ भीषम कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए. बैठक में आगामी ईद-ए-मिलाद के त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. 

 

इसे भी पढ़ें:


ईद-ए-मिलाद पर्व पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है. बैठक के दौरान थाना क्षेत्र में आपसी भाईचारा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया. बीडीओ भीषम कुमार ने कहा कि ईद-ए-मिलाद आपसी भाईचारे और सौहार्द का त्योहार है. सभी लोग मिल-जुलकर और शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएं. किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें.


थाना प्रभारी देवेंद्र मानिसी ने कहा कि पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी समुदाय के लोग आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं. किसी भी तरह की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाना को दें. मौके पर विवेक सिंह विक्की, राजेंद्र मछुआ, लालू सिंह, डॉ. पीके विश्वास, रामेश्वर मछुआ, सिकंदर मछुआ, उप मुखिया सागर मुंडरी, कुलदीप कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही