Search

 
 
 

Chaibasa News : सड़क दुर्घटना में रेलवे कर्मचारी की मौत, स्कूटी से गिरकर हुए थे घायल

Chaibasa News : एक भीषण सड़क हादसे में रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
 
फाइल फोटो

Shambhu Kumar

Chaibasa News : सड़क दुर्घटना में रेलवे कर्मचारी कृष्णा कुमार सिंह (46) की मौत हो गई. वह चक्रधरपुर रेल मंडल में सीनियर कमर्शियल क्लर्क के पद पर कार्यरत थे. मूल रूप से हैदराबाद के चंदानगर निवासी कृष्णा कुमार सिंह वर्तमान में जमशेदपुर के कदमा में रहते थे.

 

इसे भी पढ़ें...

 

बताया जाता है कि रविवार की शाम कृष्णा कुमार सिंह स्कूटी से जमशेदपुर जाने के लिए चाईबासा की ओर आ रहे थे. इसी दौरान रास्ते में शारदा गांव के समीप अचानक उनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वह स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़े.

 

इस दुर्घटना में उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद देर रात उन्हें घटनास्थल से उठाकर सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया. यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया. 

 

 

इधर, रेलवे कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर मिलते ही रेलवे विभाग में शोक की लहर दौड़ गई. सूचना मिलने पर रेलवे के कई पदाधिकारी और कर्मचारी सदर अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही