Search

 
 
 

Chaibasa : जिले के 18 अंचलों में राजस्व शिविर आयोजित, 692 मामलों का त्वरित निष्पादन

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के पहल पर जिले के सभी 18 अंचल क्षेत्रों में दाखिल-खारिज, भूमि सीमांकन, पंजी-2 सुधार, आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र, ऑनलाइन लगान रसीद निर्गत करने सहित विभिन्न राजस्व संबंधी मामलों के निष्पादन के लिए गुरुवार को विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया गया.
 

Shambhu Kumar

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के पहल पर जिले के सभी 18 अंचल क्षेत्रों में दाखिल-खारिज, भूमि सीमांकन, पंजी-2 सुधार, आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र, ऑनलाइन लगान रसीद निर्गत करने सहित विभिन्न राजस्व संबंधी मामलों के निष्पादन के लिए गुरुवार को विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया गया. आयोजित शिविरों में आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं राजस्व सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के आवेदन प्राप्त किए गए और मौके पर ही उनके निष्पादन की कार्रवाई की गई.

 

शिविर के दौरान आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र से संबंधित कुल 656 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 624 आवेदनों का निष्पादन तत्काल किया गया. वहीं, दाखिल-खारिज से संबंधित 7 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 2 मामलों का निष्पादन किया गया. पंजी-2 सुधार से संबंधित 10 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 4 आवेदनों का निष्पादन किया गया. इसके अतिरिक्त शिविर के दौरान 46 मामलों में भू-लगान संग्रह किया गया.

 

जिले के सभी 18 अंचलों में आयोजित इन राजस्व शिविरों के माध्यम से कुल 745 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 692 आवेदनों का त्वरित निष्पादन कर आमजनों को राहत प्रदान की गई. जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि आम नागरिकों को राजस्व सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराने और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के उद्देश्य से इस प्रकार के विशेष शिविरों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है.

Uploaded Image

लगाया गया शिविर

 

शिविरों के माध्यम से लोगों को विभिन्न राजस्व सेवाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है. जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे अपनी राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए ऐसे शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाएं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही