Search

 
 
 

चाईबासाः मनोहरपुर में नदी उफनाई, पार करने के दौरान युवक बहा

मनोहरपुर प्रखण्ड के टीमरा गांव के लिमतुर टोला निवासी अभिराम चेरवा शुक्रवार शाम अपने दोस्तों के साथ कोईना नदी  पार कर बाजार करने के लिए गया था. लौटते समय कोईना नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया था. नदी पार करते समय अभिराम चेरवा तेज बहाव में बह गया.
 
नदी में बहे युवक अभिराम चेरवा की फाइल फोटो

Ganesh Kumar

Manoharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. नदी-नाले उफान पर हैं. जिले के मनोहरपुर प्रखंड की कोईना नदी पार करने के दौरान एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया. घटना शुक्रवार देर शाम की है. पुलिस को मामले की जानकारी शनिवार को मिली.

बताया जाता है कि मनोहरपुर प्रखण्ड के टीमरा गांव के लिमतुर टोला निवासी अभिराम चेरवा शुक्रवार शाम अपने दोस्तों के साथ कोईना नदी  पार कर बाजार करने के लिए गया था. लौटते समय कोईना नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया था. नदी पार करते समय अभिराम चेरवा तेज बहाव में बह गया. शनिवार को 24 घंटों के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है. जानकारी मिलने पर मनोहरपुर बीडीओ शंक्तिकुंज सक्रिय हुए. उन्होंने युवक को खोजने के लिए गोताखोरों को बुलाया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही