Search

 
 
 

Chaibasa News : तीन महीने से लापता बुजुर्ग का कंकाल बरामद, कपड़ों और डायरी से हुई पहचान

Chaibasa News : इस संबंध में थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी. इसके बावजूद करीब तीन महीने तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था. परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे थे. मंगलवार सुबह रेलवे के नए ग्रिड स्टेशन के पास झाड़ियों में कंकाल के अवशेष मिलने की सूचना स्थानीय लोगों को मिली.
 
मृतक के कपड़े व सामान बरामद

Amit Kumar

Chaibasa News : पश्चिमी सिंहभूम जिला की पंडरासाली थाना क्षेत्र के रेलवे के नए ग्रिड स्टेशन के निर्माणाधीन स्थल के समीप मंगलवार सुबह झाड़ियों में मानव कंकाल का शव बरामद किया गया. कंकाल की पहचान करीब 74-75 वर्षीय धनंजय गौड़ के रूप में की जा रही है. वह बीते 30 अगस्त से अपने घर से लापता थे. बताया जाता है कि धनंजय गौड़ के लापता होने के बाद परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की थी.

 

इसे भी पढ़ें...

 

इस संबंध में थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी. इसके बावजूद करीब तीन महीने तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था. परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे थे. मंगलवार सुबह रेलवे के नए ग्रिड स्टेशन के पास झाड़ियों में कंकाल के अवशेष मिलने की सूचना स्थानीय लोगों को मिली. 

 

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने वहां मिले कपड़े, चप्पल और एक डायरी के आधार पर अवशेषों की पहचान धनंजय गौड़ के रूप में की. इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल के अवशेषों को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

 

हालांकि परीक्षण के बाद ही पहचान की आधिकारिक पुष्टि तथा मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. तीन महीने से लापता बुजुर्ग के इस तरह अवशेष मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इसकी जानकारी मिलने के बाद इलाके में शोक और चर्चा का माहौल है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही