Search

 
 
 

चाईबासाः जन समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता- जोबा माझी

सांसद ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया किजल्द ही समस्याओं को सूचीबद्ध कर संबंधित विभाग से पत्राचार कर समाधान की पहल की जाएगी.
 

राजनगर में सांसद का हुआ पारंपरिक स्वागत

Shambhu Kumar

Chaibasa : सिंहभूम की सांसद जोबा माझी मंगलवार को राजनगर प्रखंड की हेरमा पंचायत अंतर्गत सोनापोसी गांव पहुंचीं. यहां ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. इस दौरान सांसद ने स्थानीय महिलाओं के लिए मांदर की थाप पर नृत्य किया. ग्रामीणों ने सोनापोसी समेत हेरमा पंचायत की समस्याओं से सांसद को अवगत कराया और आवेदन भी सौंपा.

सांसद ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र की समस्याओं को जल्द दूर किया जाएगा.  कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की जन समस्याओं का समाधान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है. जल्द ही समस्याओं को सूचीबद्ध कर संबंधित विभाग से पत्राचार कर समाधान की पहल की जाएगी. मौके पर झामुमो नेता दशमत मार्डी, सुबल महतो, विशु मुर्मू, कालीपद सोरेन, चंद्राय टुडू, चंदू मुर्मू, भुगतु मार्डी, सनातन मुर्मू, जॉनी हाजरा, परावा मुर्मू, गोपी देवगम, धानो सोरेन समेत काफी संख्या में गांव की महिलाएं उपस्थित थीं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही