Search

 
 
 

चाईबासा : दंतैल हाथी की संदिग्ध मौत, आम के बगीचे मिला शव, जांच शुरू

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में एक दंतैल हाथी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. हाथी का शव गांव के पास स्थित एक आम के बगीचे में पाया गया, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए.
 

Chaibasa : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में एक दंतैल हाथी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. हाथी का शव गांव के पास स्थित एक आम के बगीचे में पाया गया, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए.

 

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. वन विभाग की शुरुआती जांच में बिजली करंट लगने के कारण हाथी के मौत होने की बात कही जा रही है. 

 

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल इलाके में वन विभाग की टीम तैनात है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. वहीं, वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और जांच पूरी होने तक सहयोग करें.

 

कई तरह की हैं आशंका

बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से जंगल से सटे गांवों में हाथी के भ्रमणशील होने के कारण स्थानीय ग्रामीण परेशान थे. आशंका जताई जा रही है कि हाथी फसलों को नुकसान नहीं पहुंचाए, शायद करंट प्रवाहित बिजली के तारों को खेत के आसपास छोड़ दिया गया हो. फिलहाल, हर बिंदु पर वन विभाग जांच में जुटी है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही