Search

 
 
 

चाईबासा: सिंहपोखरिया में ट्रेन की चपेट में आने से शिक्षक की मौत

पश्चिमी सिंहभूम जिला के चाईबासा स्थित सिंहपोखरिया रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार को टाटा-गुआ पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक शिक्षक की मौत हो गई. बताया जाता है कि टोंटो प्रखंड की बमियांबासा मध्य विद्यालय के शिक्षक पदमपुर निवासी 57 वर्षीय लक्ष्मण लागुरी गुरुवार सुबह लगभग 9 बजे घर से स्कूटी लेकर निकले थे.
 

Chaibasa (Shambhu Kumar): पश्चिमी सिंहभूम जिला के चाईबासा स्थित सिंहपोखरिया रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार को टाटा-गुआ पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक शिक्षक की मौत हो गई. बताया जाता है कि टोंटो प्रखंड की बमियांबासा मध्य विद्यालय के शिक्षक पदमपुर निवासी 57 वर्षीय लक्ष्मण लागुरी गुरुवार सुबह लगभग 9 बजे घर से स्कूटी लेकर निकले थे. 

 

सुबह लगभग 10 बजे वे अपनी स्कूटी को सिंहपोखरिया रेलवे स्टेशन के पास खड़ी कर पैदल ही रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे. इसी दौरान टाटा-गुआ पैसेंजर ट्रेन की चपेट में वे आ गए. इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. साथ ही इसकी जानकारी परिजनों को दी. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही