Search

 
 
 

चाईबासा : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न

लोक आस्था का महापर्व छठ उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही मंगलवार को संपन्न हो गया. छठ महापर्व पर अर्घ्य देने के लिए चक्रधरपुर के सभी प्रमुख छठ घाटों पर व्रतियों व श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी.
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur : लोक आस्था का महापर्व छठ उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही मंगलवार को संपन्न हो गया. छठ महापर्व पर अर्घ्य देने के लिए चक्रधरपुर के सभी प्रमुख छठ घाटों पर व्रतियों व श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. 

 

सबसे ज्यादा भीड़ चक्रधरपुर के पुरानी बस्ती सीढ़ी छठ नदी घाट पर उमड़ी. नदी के आसपास आकर्षक साज-सज्जा व बिजली लाईटों की सजावट की गई थी. इसके अलावा थाना नदी घाट, राजाबाड़ी घाट, बालूघाट, बोड़दा में छठ व्रतियों के साथ श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिया.

 

शहर के विभिन्न माहल्ले से हर कदम छठ घाटों की ओर बढ़ चले थे. कांच के बांस के बहंगिया.... उगे हो सूरज देव.... केलवा के पात पर उगेला सुरज देव... इत्यादि छठ गीतों के साथ व्रती सूप व सिर पर दउरा लिये श्रद्धालु नदी घाट पहुंचे. पूरा शहर भक्ति में सरोबर रहा.

 

छठव्रतियों की आस्था और श्रद्धा की भीड़ से नदी घाटों पर जगह कम पड़ गई थी. छठ महापर्व के अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के बीच दूध, दातुन इत्यादि भी बांटे गए. वहीं, छठ पूजा के अवसर पर गली मोहल्लों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था.

 

विधि व्यवस्था को लेकर सभी छठ नदी घाटों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई थी. थाना प्रभारी अवधेश कुमार स्वयं मोर्चा संभाले हुए थे. पुरानी बस्ती सीढ़ी छठ नदी घाट पर विधायक सुखराम उरांव समेत अन्य विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने अर्घ्य दिया. समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई समेत अन्य अर्घ्य देने पहुंचे थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही