Chaibasa (Sukesh kumar) : चाईबासा मुख्यालय से 44 किमी. दूर चक्रधरपुर प्रखंड के केरा फॉरेस्ट रेंज में स्थित मां ब्राह्रमणी (बामनी) का अब होगा विकास. दैनिक अखबार शुभम संदेश में प्रकाशित “पश्चिम सिंहभूम में मां ब्राह्मणी (बामनी) पहाड़ विकसित हो तो खुल सकता है रोजगार का द्वार” शीर्षक वाले खबर पर स्थानीय चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव ने संज्ञान लिया है. उन्होंने समिति को आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में इसका विकास हो इसको लेकर हर संभव प्रयास किया जायेगा. उन्होंने इसके जीर्णोद्धार करने को लेकर जल्द ही आगे की प्रक्रिया शुरू करने की बात कहीं. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-mining-a-defeated-gen-a-in-inter-departmental-badminton-competition/">किरीबुरू
: अंतर विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में माइनिंग-ए ने जेनरल ए को किया पराजित
: अपार्टमेंट के आउट हाउस में आग लगने से जिंदा जला युवक, दूसरे की हालत गंभीर
में एकता का प्रदर्शन, आमजन परेशान [wpse_comments_template]
: अंतर विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में माइनिंग-ए ने जेनरल ए को किया पराजित
पर्यटन क्षेत्र बनने से यहां का विकास होगा - सुखराम उरांव
सुखराम उरांव ने कहा की समिति की ओर से प्रस्ताव मिलने पर मुख्यमंत्री तक इस मामले को रखा जायेगा. पर्यटन क्षेत्र बनने से यहां का विकास होगा. साथ ही रोजगार उपलब्ध हो पायेगा. मालूम हो कि पूर्व में ही हेल्थ सोसाइटी की ओर से अवागमन का कच्चा रास्ता बना दिया गया है. ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. पेयजल की सभी सुविधा सोसाइटी की ओर से किया गया है. पहाड़ की ऊचाई 300 मीटर है. उसके ऊपर बामनी मां विराजमान है. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/youth-burnt-alive-due-to-fire-in-apartments-out-house-condition-of-other-critical/">रांची: अपार्टमेंट के आउट हाउस में आग लगने से जिंदा जला युवक, दूसरे की हालत गंभीर
सात बहनों में से एक बहन ब्राह्मणी का वास है यहां
पहाड़ से सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी जिले के सीमांत इलाकों को देखा जा सकता है. स्थानीय लोग यहां देवी भगवती की सात बहनों में से एक ब्राह्मणी का वास मानते हैं. यह सबसे बड़ी बहन है. ऐसी आस्था है कि आषाढ़ में खेतों को अच्छी बारिश की जरूरत होती है तो सैकड़ों की तादाद में जाकर लोग इस पहाड़ पर नंगे पैर नुकीले पत्थरों पर चलकर खड़ी चढ़ाई के बाद मां की पूजा-अर्चना करते हैं. इसके बाद बारिश भी होती है. इसे भी पढ़ें :आंदोलन">https://lagatar.in/demonstration-of-unity-in-movement/">आंदोलनमें एकता का प्रदर्शन, आमजन परेशान [wpse_comments_template]
Leave a Comment