Search

 
 
 

Chaibasa: चक्रधरपुर के शीतला मंदिर की पूजा समिति मनाएगी स्वर्ण जयंती महोत्सव, पूजा पंडाल होगा आकर्षण का केंद्र

Chakradharpur: इस बार समिति के 50वें वर्ष में प्रवेश करने के कारण पंडाल और मां दुर्गा की प्रतिमा को लेकर शहरवासियों में अभी से उत्सुकता और उत्साह बना हुआ है. इस विशेष अवसर पर मां दुर्गा की भव्य एवं आकर्षक प्रतिमा स्थापित की जाएगी. साथ ही आकर्षक पूजा पंडाल और विशेष थीम आधारित विद्युत सज्जा श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा.
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर शहर की प्रतिष्ठित शीतला मंदिर दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष अपने 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर स्वर्ण जयंती महोत्सव मनाएगी. स्वर्ण जयंती महोत्सव के आयोजन की तैयारियों को लेकर शीतला मंदिर परिसर में पूजा समिति के अध्यक्ष संजय पासवान की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. 

 

इसे भी पढ़ें:


बैठक में स्वर्ण जयंती महोत्सव को ऐतिहासिक और यादगार बनाने को लेकर चर्चा हुई. इस विशेष अवसर पर मां दुर्गा की भव्य एवं आकर्षक प्रतिमा स्थापित की जाएगी. साथ ही आकर्षक पूजा पंडाल और विशेष थीम आधारित विद्युत सज्जा श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा. 


इस बार समिति के 50वें वर्ष में प्रवेश करने के कारण पंडाल और मां दुर्गा की प्रतिमा को लेकर शहरवासियों में अभी से उत्सुकता और उत्साह बना हुआ है. बैठक में समिति के संरक्षक सुरेश साव, नगर परिषद उपाध्यक्ष विजय साव, अनिल यादव, दीपक पासवान, विजय जायसवाल, सूरज साव, राहुल साव, संदीप साव, त्रिदीप, गणेश पाड़िया, विवेक बर्मन, अन्नू गुप्ता और मयंक साव समेत कई सदस्य मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही