Search

 
 
 

चाईबासाः बंद फ्लैट में दस लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

फ्लैट में रहने वाले रिंकू होता अपनी पत्नी के साथ 26 मई से भेलौर गये हुए हैं. रिंकू होता के भाई गुरुवार को फ्लैट पहुंचे, तो पाया कि ग्रिल का ताला टूटा हुआ है. अंदर सामान बिखरा मिला और अलमीरा में रखे सोने-चांदी के गहने गायब थे.
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur : चक्रधरपुर के विधि साईं कल्याणी अपार्टमेंट में चोरों ने बंद फ्लैट से लगभग दस लाख रुपए की संपत्ति की चोरी कर ली.इसकी जानकारी गुरुवार को मिली. मिली जानकारी के अनुसार, चक्रधरपुर के भारतीय स्टेट बैंक के समीप थाना रोड स्थित विधि साईं कल्याणी अपार्टमेंट के चौथे तल्ले के फ्लैट में रहने वाले रिंकू होता अपनी पत्नी के साथ 26 मई से भेलौर गये हुए हैं. फ्लैट की देखरेख करने को लेकर रिंकू होता के भाई अपने भांजे के साथ गुरुवार को पहुंचे, तो पाया कि कमरे के ग्रिल का ताला टूटा हुआ है. अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा मिला और अलमीरा में रखे सोने-चांदी के गहने गायब थे.

 उसने इसकी सूचना चक्रधरपुर थाना को दी. थाना प्रभारी राजीव रंजन दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. फ्लैट के आसपास में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की. डॉग स्क्वायड की टीम भी बुलायी गयी, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला. पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि फ्लैट से लगभग दस लाख रुपए के सोने-चांदी के गहनों की चोरी हुई है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही