Search

 
 
 

चाईबासाः जिले में मनरेगा में 34 पदों पर होगी संविदा आधारित नियुक्ति

डीसी ने कहा कि जिन 34 रिक्त पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति की जानी है उनमें प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, तकनीकी सहायक, लेखा सहायक, कम्प्यूटर सहायक व ग्राम रोजगार सेवक पद शामिल हैं.
 

Shambhu Kumar

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले में मनरेगा में संविदा आधारित नियुक्ति को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभगार में बैठक हुई. बैठक में डीसी चंदन कुमार, डीडीसी संदीप कुमार मीणा,  अपर उपायुक्त प्रवीण केरकेट्टा मुख्य रूप से उपस्थित थे. डीसी ने कहा कि जिला ग्रामीण विकास शाखा के अधीन केन्द्र प्रायोजित मनरेगा की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए 34 रिक्त पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति की जानी है. प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, तकनीकी सहायक, लेखा सहायक, कम्प्यूटर सहायक व ग्राम रोजगार सेवक पद पर की संविदा आधारित नियुक्ति की जाएगी.

आवेदन के लिए वांछित योग्यता सहित अन्य जानकारी पश्चिमी सिंहभूम जिले की वेबसाइट पर या डीडीसी कार्यालय के सूचना पट पर देख सकते हैं. इस मौके पर जिला ग्रामीण विकास शाखा पदाधिकारी सुनीता खलखो सहित जिला स्तरीय चयन समिति के सदस्य मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही