Search

 
 
 

चाईबासा : ट्रैक मेंटेनर कार्तिक कुमार का निधन, यूनियन ने जताई गहरी संवेदना

पीडब्ल्यूआई चाईबासा के ताला बुरु सेक्शन के गैंग नंबर 7 में कार्यरत ट्रैक मेंटेनर कार्तिक कुमार (निवासी गोह, गया) का निधन हो गया.  कार्तिक कुमार के निधन ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चांद मोहम्मद ने गहरी संवेदना व्यक्त की है.
 

Chaibasa : पीडब्ल्यूआई चाईबासा के ताला बुरु सेक्शन के गैंग नंबर 7 में कार्यरत ट्रैक मेंटेनर कार्तिक कुमार (निवासी गोह, गया) का इलाज के दौरान निधन हो गया.  जानकारी के अनुसार, बीते 22 नवंबर को कार्तिक की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी. उन्हें टाटा मोटर्स हॉस्पिटल, जमशेदपुर में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.

 

मेंटेनरों के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग

कार्तिक कुमार के निधन ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चांद मोहम्मद ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. यूनियन ने कहा है कि इस दुख की घड़ी में वे परिवार के साथ हैं.  चांद मोहम्मद ने रेल प्रशासन से मांग की है कि ट्रैक मेंटेनरों की सुरक्षा के लिए गंभीरता से विचार करें और उनके लिए समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

 

पैतृक गांव में किया जाएगा अंतिम संस्कार

यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चांद मोहम्मद ने कार्तिक कुमार के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है.  उनका परिवार अपने गांव से निकल चुका है.  कार्तिक कुमार के पार्थिव शरीर को रेलवे प्रशासन और ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन के सहयोग से पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव गोह ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही