Search

 
 
 

चाईबासा : सुमित यादव हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार

सदर थाना क्षेत्र के न्यू कालोनी नीमडीह में हुए सुमित यादव हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
 

Shambhu Kumar

Chaibasa : सदर थाना क्षेत्र के न्यू कालोनी नीमडीह में हुए सुमित यादव हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस की टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गौशाला निवासी रवि टोप्पो और महुलसाई निवासी विजय दास को गिरफ्तार किया है.

Uploaded Image

 

गुरुवार को एसडीपीओ बहामन टुटी ने बताया कि दोनों आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई हैं. इससे पहले इस मामले में दो अन्य आरोपी अभिजीत अधिकारी और सौरभ राज उर्फ विक्टर को 20 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

 

गौरतलब है कि 13 जुलाई की रात आरोपियों ने सुमित यादव को घर से बाहर बुलाया और सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी. मामले को लेकर मृतक सुमित के पिता राज कुमार यादव ने चाईबासा सदर थाना में मामला दर्ज कराया था. पुरानी रंजिश को लेकर इस हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया गया था. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही