Search

Chaibasa: जंगली हाथियों ने दो घरों को किया क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में दहशत

Ganesh Kumar

Manoharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड की मकरंडा पंचायत के सागजोड़ी पीड़िटोला तथा नावाडीह में जंगली हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. गांव में हाथियों के झुंड ने दो घरों को क्षतिग्रस्त कर अनाज चपट कर दिया. हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता और साहस के कारण बड़ी क्षति होने से बच गया.


जानकारी के मुताबिक, सागजोड़ी के पीड़िटोला निवासी लादुरा गुड़िया तथा मकरंडा पंचायत के टोला नावाडीह निवासी सुखमन सुरीन के घर पर जंगली हाथियों का झुंड पहुंच गया. हाथियों ने घर की उस दीवार को तोड़ अनाज चपत कर दिया. लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाकर हाथियों को खदेड़ा. 


हालांकि, हाथियों के झुंड ने किसी प्रकार की जनहानि नहीं पहुंचाई, लेकिन घर की दीवार क्षतिग्रस्त होने से परिवारों को नुकसान उठाना पड़ा. घटना की सूचना पाकर शुक्रवार की सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने क्षति का निरीक्षण करते हुए और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन रेंज कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//