Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : 30 जून तक 50 करोड़ टैक्स संग्रह का लक्ष्य, निगम ने तेज किया अभियान

Ranchi : रांची नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में होल्डिंग टैक्स संग्रहण अभियान को तेज किया है. निगम ने अब तक 32 करोड़ रुपये की वसूली कर ली है. प्रथम तिमाही के निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए शुक्रवार को उप नगर आयुक्त गौतम प्रसाद साहू की अध्यक्षता में राजस्व शाखा की समीक्षा बैठ की गई.

बैठक में बताया गया कि निगम ने 30 जून तक 50 करोड़ रुपये होल्डिंग टैक्स संग्रहण का लक्ष्य रखा है. लक्ष्य प्राप्ति के लिए अधिकारियों और कर्मियों को अभियान चलाने के निर्देश दिए गए. करदाताओं से संपर्क बढ़ाने, जागरूकता फैलाने और संग्रहण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए.

उप नगर आयुक्त ने कहा कि करदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए निगम द्वारा 30 जून तक एकमुश्त होल्डिंग टैक्स भुगतान पर अधिकतम 10 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है. यह छूट वित्तीय वर्ष 2026-27 के देय होल्डिंग टैक्स पर लागू होगी.

उन्होंने नगर निगम क्षेत्रों से निर्धारित समय सीमा के भीतर टैक्स जमा करने और  छूट का लाभ उठाने का आग्रह किया. शहर के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की. निगम ने कहा है कि 30 जून तक छूट का लाभ लेने के लिए अब केवल 17 दिन शेष हैं. बैठक में सहायक नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, कर संग्रहकर्ता तथा मेसर्स पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही