Hazaribag: हजारीबाग में शुक्रवार को झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप)-7 पदमा के कमांडेंट कार्यालय कक्ष में एक अलंकरण समारोह (पिपिंग सेरेमनी) का आयोजन किया गया. इस अवसर पर आयुधिक अवर निरीक्षक (सशस्त्र) पद से आयुधिक निरीक्षक (सशस्त्र) के पद पर प्रोन्नत हुए सुनील कुमार यादव को सम्मानित किया गया.
समारोह में कमांडेंट अविनाश कुमार ने नवप्रोन्नत आयुधिक निरीक्षक सुनील कुमार यादव के कंधों पर बैच एवं स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति की औपचारिक शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर जैप-7 के पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र कुमार दुबे, अमिता लकड़ा सहित अन्य कनीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे. इस मौके पर कमांडेंट कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों और जवाबदेही में वृद्धि का प्रतीक भी है.
उन्होंने कहा कि किसी भी पदाधिकारी को अपने अधीनस्थ कर्मियों के बीच अनुशासन बनाए रखते हुए अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि एक सफल और कुशल पदाधिकारी वही होता है, जो राष्ट्रहित, विभागीय प्रतिष्ठा तथा अपने अधीनस्थ कर्मियों के हितों को समान रूप से ध्यान में रखते हुए टीम को संगठित, अनुशासित और प्रेरित बनाए रखे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment