Search

 
 
 

चाईबासाः बंदगांव में वज्रपात से महिला की मौत

गरज-चमक के साथ आंगन में वज्रपात हुआ. इसकी चपेट में आकर रांणी हंस की मौके पर ही मौत हो गई.
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के पिंगु गांव में मंगलवार को वज्रपात से एक महिला की मौत हो गई. पिंगु गांव निवासी गोमिया बोदरा की पत्नी रांणी हंस (30 वर्ष) अपने घर के आंगन में बर्तन धो रही थी. तभी बारिश शुरू हो गई और गरज-चमक के साथ आंगन में वज्रपात हुआ. इसकी चपेट में आकर रांणी हंस की मौके पर ही मौत हो गई. पति गोमिया बोदरा ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी.

 सूचना मिलने पर टेबो पुलिस पिंगु गांव पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. अंचल अधिकारी भीकम कुमार ने कहा कि मृतका के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दीया जाएगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही