Search

 
 
 

Chaibasa : चक्रधरपुर में सर्पदंश से महिला की मौत, सदर अस्पताल में चल रहा था इलाज

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड के गोपीनाथपुर गांव की महिला की सर्पदंश से मौत हो गई. जानो सामड (34 वर्षीय) का चाईबासा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा था. मौत की खबर के बाद गांव में शोक का माहौल है.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar


Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड के गोपीनाथपुर गांव की महिला की सर्पदंश से मौत हो गई. जानो सामड (34 वर्षीय) का चाईबासा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा था. मौत की खबर के बाद गांव में शोक का माहौल है.

 

जानकारी के अनुसार, जानो सामड अपने घर में जमीन पर सो रही थीं. वहीं उनके पति सोमा सामड खाट पर सोए थे. तभी देर रात करीब दो बजे एक जहरीला सांप घर में घुस आया और जानो सामड के पैर में डंस लिया.

 

सांप के डंसने के बाद महिला की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी. परिजनों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे चाईबासा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया. लेकिन हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

 

इधर घटना की सूचना मिलने पर मंगलवार को सदर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही