Search

Ranchi : दक्षिण छोटानागपुर पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, 5 जिलों की टीमें मैदान में उतरीं

Ranchi : कांके रोड स्थित न्यू पुलिस लाइन में मंगलवार से दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई. तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन एडीजी मनोज कौशिक ने गुब्बारे उड़ाकर किया. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मनोज कौशिक ने कहा कि पुलिसकर्मी वर्ष के 365 दिन, चौबीसों घंटे कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण करने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करते हैं.
 
लगातार चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करने के कारण उन पर शारीरिक एवं मानसिक दोनों प्रकार का दबाव रहता है. ऐसे में खेलकूद न केवल तनाव को कम करने का प्रभावी माध्यम है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और शारीरिक एवं मानसिक सुदृढ़ता विकसित करने का भी सशक्त साधन है. 

Uploaded Image

प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

पुलिस स्पोर्ट्स मीट में रांची, सिमडेगा, गुमला, खूंटी एवं लोहरदगा जिले के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं. यह प्रतियोगिता 21 जुलाई से 23 जुलाई तक आयोजित की जाएगी. प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक्स, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, कबड्डी, वुशु, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, साइक्लिंग, योग, भारोत्तोलन, कराटे, जूडो, जिम्नास्टिक्स, तीरंदाजी, कुश्ती और क्रिकेट सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है.

प्रतियोगिता के प्रथम दिन विभिन्न जिलों के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के बीच दौड़ सहित विभिन्न एथलेटिक्स एवं अन्य खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया. आगामी दिनों में भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. प्रतियोगिता का समापन एवं विजेताओं का सम्मान समारोह 23 जुलाई को आयोजित होगा.

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक (नगर) पारस राणा, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) गौरव गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक (यातायात) राकेश सिंह, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के पुलिस उपाधीक्षक, अन्य पुलिस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही