Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : राष्ट्रीय किशोरी स्वास्थ्य एवं शिक्षा कार्यक्रम पर महिला कॉलेज में कार्यशाला

Chaibasa (Sukesh Kumar) : महिला कॉलेज चाईबासा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और आईक्यूएसी महिला कॉलेज चाईबासा के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका विषय राष्ट्रीय किशोरी स्वास्थ्य एवं शिक्षा कार्यक्रम रखा गया. कार्यशाला में मुख्य अतिथि जिला अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जगदीश प्रसाद तथा जिला यक्ष्मा पदाधिकारी पश्चिमी सिंहभूम डॉ भारती मिंज ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. प्राचार्य डॉ प्रीति बाला सिन्हा ने स्वागत भाषण दिया. अतिथियों को पौधा देकर स्वागत और अभिनंदन किया गया. इसे भी पढ़ें : उचक्कों">https://lagatar.in/the-fear-of-thieves-is-such-that-the-hobby-of-decorating-with-real-jewelry-is-being-buried-in-the-mind/">उचक्कों

का खौफ ऐसा कि… मन में ही दबी रह जा रही असली गहनों से सजने-संवरने का शौक
इस अवसर पर डॉ भारती मिंज ने कार्यशाला के उद्देश्य को बताया. राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी डॉ जगदीश प्रसाद ने किशोरी स्वास्थ्य के महत्व को बताया. कार्यशाला में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन द्वारा छात्राओं को किशोरी स्वास्थ्य की जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : मजबूत">https://lagatar.in/strength-of-strong-gram-sabha-democracy/">मजबूत

ग्रामसभा लोकतंत्र की ताकत
सीआईएनआई के प्रोजेक्ट मैनेजर इमाम अंसारी ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन एवं छोटे-छोटे वीडियो से लाइफ स्किल, संतुलित आहार, कुपोषण, महावारी स्वस्थ मस्तिष्क, जेंडर रोल की जानकारी दी. छात्राओं से फीडबैक भी लिया गया. मौके पर डॉ अंजू बाला खाखा, डॉ सुचिता बाड़ा, प्रो मनीषा बिरुआ, स्नातक एवं बीएड के प्रोफेसर्स उपस्थित थे. साथ ही स्नातक , स्नातकोत्तर तथा बीएड की छात्राओं ने इस कार्यशाला में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. मंच संचालन डॉ अर्पित सुमन तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ सुचिता बाड़ा ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही