Search

 
 
 

चाईबासा :  सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजन सदमे में

पश्चिम सिंहभूम जिले के मंझारी प्रखंड के जलधर गांव में एक बाइक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान अमन गोप (19) के रूप में हुई है.
 

 

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम जिले के मंझारी प्रखंड के जलधर गांव में एक बाइक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान अमन गोप (19) के रूप में हुई है.

 

सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक से टकराई बाइक 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि अमन और उसका साथी जलधर से मेला घूमकर लौट रहा था. तभी जलधर गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और एक सप्ताह से सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक से टकरा गई, जिससे अमन गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

जबकि उसके साथी को मामूली चोटें आई. दुर्घटना की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत उसे सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान अमन की मौत हो गई. इस हादसे में उनकी बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.   

सड़क पर बिना साइन बोर्ड ट्रक खड़े करने पर ग्रामीण नाराज

इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और रो-रोकर बेहोश हो गए.  युवक की अचानक मौत से गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है. ग्रामीणों ने सड़क पर बिना चेतावनी संकेत के लंबे समय से खड़े ट्रक पर नाराजगी जताई है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही