Search

 
 
 

Chaibasa : 6 साल की मासूम से अश्लील हरकत के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पश्चिम सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र अंतर्गत टंकीसाई में 6 वर्षीय बच्ची के साथ कथित अश्लील हरकत का मामला सामने आया है.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Amit Kumar

Nowamundi :  पश्चिम सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र अंतर्गत टंकीसाई में 6 वर्षीय बच्ची के साथ कथित अश्लील हरकत का मामला सामने आया है. मामले में बड़ाजामदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश लोहार (22) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में चाईबासा जेल भेज दिया.

Uploaded Image

 

बताया जाता है कि बच्ची अपने माता-पिता के साथ किराये के मकान में रहती है. उसके माता-पिता के घर से बाहर रहने पर वह अक्सर मकान मालिक के बच्चों के साथ खेलने जाती थी. आरोप है कि 11 जुलाई को खेल के दौरान आरोपी आकाश लोहार ने बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकत की और उसके कपड़े उतारने का प्रयास किया.

Uploaded Image

 

बताया जाता है कि बच्ची ने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंच गए. इसके बाद आरोपी के विरुद्ध बड़ाजामदा ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

 

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में चाईबासा जेल भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि इस तरह की घटना से बचने के लिए अपने बच्चों को गुड टच और बेड टच की जानकारी देना आवश्यक है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही