Search

 
 
 

चाईबासा: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

जांच के दौरान किलोमीटर संख्या 356/11ए-13ए के पास तीसरी रेल लाइन के किनारे युवक का शव पड़ा मिला. वहीं उसका एक पैर रेलवे ट्रैक के अंदर पाया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद गोईलकेरा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया.
 
सिंबोलिक फोटो

Chaibasa: हावड़ा मुंबई मुख्य रेल मार्ग चक्रधरपुर रेल मंडल की मनोहरपुर पोसैता के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान गोईलकेरा थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय रमेश अंगरिया के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मनोहरपुर आरपीएफ जवानों को रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही आरपीएफ मनोहरपुर की टीम घटनास्थल पर पहुंची. 

जांच के दौरान किलोमीटर संख्या 356/11ए-13ए के पास तीसरी रेल लाइन के किनारे युवक का शव पड़ा मिला. वहीं उसका एक पैर रेलवे ट्रैक के अंदर पाया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद गोईलकेरा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. 

इसे भी पढ़ें - 


युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है. वह किस ट्रेन की चपेट में आया, इसका भी पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद युवक के परिजनों में शोक का माहौल है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही