Search

 
 
 

नीतीश कुमार से मिले सीएम सम्राट चौधरी, 21 नवंबर को पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों पर हुई चर्चा

Patna News: सीएम सम्राट ने नीतीश कुमार से मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया कि पीएम मोदी के द्वारा जनता को समर्पित किए जाने वाले नीतीश सेतु के लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भी उनसे चर्चा हुई.
 
नीतीश कुमार से मिलते सीएम सम्राट चौधरी

Patna News: बिहार के पीएम दौरे से एक दिन पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पूर्व सीएम नीतीश कुमार के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच करीब 15 मिनट तक बातचीत हुई. पीएम मोदी 21 नवंबर को वैशाली आ रहे हैं.

 

सीएम सम्राट ने नीतीश कुमार से मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया कि पीएम मोदी के द्वारा जनता को समर्पित किए जाने वाले नीतीश सेतु के लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भी उनसे चर्चा हुई.

इसे भी पढ़ें:

पीएम मोदी 21 नवंबर को बिहार के दौरे के दौरान कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नीतीश कुमार पटना एयरपोर्ट पहुंचकर प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे. वैशाली जिले के राजापाकर क्षेत्र स्थित जाफरपट्टी में पीएम का कार्यक्रम प्रस्तावित है.

 

कच्ची दरगाहा-बिदुपुर सिक्स लेन ब्रिज की लंबाई करीब 19.76 किलोमीटर है. परियोजना में 9.76 किलोमीटर का मुख्य पुल और करीब 10 किलोमीटर का एप्रोच रोड शामिल है. 32 मीटर चौड़ा यह सिक्स लेन पुल पटना के कच्ची दरगाह को वैशाली जिले के कल्याणपुर चकसिकंदर से सीधे जोड़ेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही