Ranchi: नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति दिनेश सिंह को बर्खास्तगी के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. उच्च शिक्षा निदेशालय ने कुलपति को नोटिस जारी कर राज्यपाल द्वारा की गयी बर्खास्तगी की अनुशंसा के आलोक में यह नोटिस जारी किया है.
कुलपति दिनेश सिंह पर वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप लगाये गये थे. उनके द्वारा बरती गयी वित्तीय अनियमितताओं सहित अन्य प्रकार की गड़बड़ी के मामले में राज्यपाल से शिकायत की गयी थी. इन शिकायतों के मद्देनजर राज्यपाल ने स्पेशल ऑडिट का आदेश दिया था. राज्यपाल के आदेश के आलोक में वित्त विभाग NPU का स्पेशल ऑडिट कराया. इसमें गबन, वित्तीय अनियमितता, राज्यपाल से आदेश का उल्लंघन सहित अन्य प्रकार की गड़बड़ी पायी गयी.
इसके बाद राज्यपाल ने कुलपति का वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार जब्त कर लिया. साथ ही पूरे मामले की समीक्षा और स्पेशल ऑडिट में वर्णित तथ्यों को आलोक में सरकार से दिनेश सिंह को बर्खास्त करने की अनुशंसा की. क्योंकि सरकार द्वारा लागू नये नियम के तहत कुलपति की बर्खास्तगी पर सरकार की समहति आवश्यक है.
इसे भी पढ़ें-
बर्खास्तगी की अनुशंसा मिलने के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने अधिकारियों की टीम बनाकर मामले की जांच करायी. इसमें कुलपति द्वारा बरती गयी अनियमतताओं से संबंधित मामलों को सही पाया गया. इसके बाद कुलपति को बर्खास्तगी के मुद्दे पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. इसमें यह पूछा गया है कि उनके खिलाफ पाये गये तथ्यों और राज्यपाल की अनुशंसा के आलोक में क्यों नहीं उन्हें बर्खास्त कर दिया जाये.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

