Chaibasa: चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत डेरोवा स्टेशन के समीप सोमवार को ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान चाईबासा के कल्याणपुर निवासी 36 वर्षीय उमेश गोप के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद रेल जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, हादसा चक्रधरपुर-राउरकेला मेमो ट्रेन से हुआ. बताया जा रहा है कि डेरोवा स्टेशन के समीप ट्रेन में चढ़ने के दौरान युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा. इस हादसे में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें -
घटना की जानकारी मिलने पर आरपीएफ के एसआई इंद्रजीत कुमार और जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे. रेल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

