Search

 
 
 

Chaibasa :  रोजगार की मांग पर युवाओं ने मनोहरपुर के दुबिल माइंस के पास किया चक्का जाम

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड की चिड़िया क्षेत्र स्थित दुबिल माइंस में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर शुक्रवार को सैकड़ों युवक-युवतियों ने अनिश्चितकालीन चक्का जाम शुरू कर दिया. प्रदर्शन में दुबिल, चिड़िया, अंकुवा, सोदा, टीमरा समेत आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण और युवा शामिल हुए.
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड की चिड़िया क्षेत्र स्थित दुबिल माइंस में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर शुक्रवार को सैकड़ों युवक-युवतियों ने अनिश्चितकालीन चक्का जाम शुरू कर दिया. प्रदर्शन में दुबिल, चिड़िया, अंकुवा, सोदा, टीमरा समेत आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण और युवा शामिल हुए.

 

बताया जाता है कि शुक्रवार को युवक-युवतियां दुबिल माइंस चौक पहुंचे और सेल माइंस के समीप सड़क पर बैनर एवं झंडे लगाकर आवागमन बाधित कर दिया. इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी सड़क पर धरने पर बैठ गए और स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग उठाई.

 

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र में संचालित खनन परियोजनाओं से स्थानीय लोगों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है. रोजगार के अवसर उपलब्ध होने के बावजूद बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे स्थानीय युवक-युवतियां बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं.

 

युवाओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होती और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार सुनिश्चित नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन और चक्का जाम जारी रहेगा. धरना स्थल पर विभिन्न गांवों के मुंडा, ग्राम प्रधान तथा बड़ी संख्या में युवक-युवतियां मौजूद थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही