Search

 
 
 

Ranchi News: कोकर में दिनदहाड़े चेन छिनतई, स्कूल बस का इंतजार कर रहे व्यक्ति को बनाया निशाना

राजधानी रांची में अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं रहा. बुधवार सुबह कोकर चौक स्थित सीमा सुजुकी के सामने बाइक सवार दो अपराधियों ने एक व्यक्ति से दिनदहाड़े चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए.
 

Ranchi: राजधानी रांची में अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं रहा. बुधवार सुबह कोकर चौक स्थित सीमा सुजुकी के सामने बाइक सवार दो अपराधियों ने एक व्यक्ति से दिनदहाड़े चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए.

 

इसे भी पढ़ें: 

 

मिली जानकारी के अनुसार, सुनील महतो हर रोज की तरह बुधवार सुबह अपने घर के बाहर बच्चों के स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार दो युवक गली में घुसे और मौका पाकर उनके गले से सोने की चैन झपट ली. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी बाइक से फरार हो गए.

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, राजधानी में लगातार दिनदहाड़े चोरी, लूट और छिनतई की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आम लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है.

 

कोकर की इस घटना में भी अपराधियों ने कुछ ही सेकंड में वारदात को अंजाम दिया. पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश में जुट सकती है. घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

राजधानी में लगातार हो रही दिनदहाड़े छिनतई की घटनाओं ने पुलिस की गश्ती व्यवस्था और अपराधियों पर लगाम लगाने की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही