Search

 
 
 

रांची में चेन छिनतई गिरोह सक्रिय, महिलाओं को लगातार बना रहा निशाना

Ranchi: राजधानी रांची में एक बार फिर से चेन छिनतई गिरोह सक्रिय हो गया है. बीते कुछ दिनों से लगातार महिलाओं को अपना निशाना बना रहा है. चेन छिनतई गिरोह सुबह और शाम को ज्यादा छिनतई की वारदात को अंजाम दे रहा है. ये गिरोह पहले महिलाओं की रेकी करता है
 

Ranchi: राजधानी रांची में एक बार फिर से चेन छिनतई गिरोह सक्रिय हो गया है. बीते कुछ दिनों से लगातार महिलाओं को अपना निशाना बना रहा है. चेन छिनतई गिरोह सुबह और शाम को ज्यादा छिनतई की वारदात को अंजाम दे रहा है. ये गिरोह पहले महिलाओं की रेकी करता है और उसके बाद छिनतई की वारदात को अंजाम देता है. 


बढ़ती छिनतई की घटनाओं से महिलाएं असुरक्षित महसूस करने लगी हैं. इस प्रकार की वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि पुलिस ने कुछ हॉटस्पॉट जगह को चिन्हित किया और गिरफ्तारी भी किया है. उसके बाद भी घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है. 

 

हाल के दिनों में चेन छिनतई की घटनाएं


केस 1 :  15 फरवरी 2026 को गोंदा इलाके में बाइक सवार ने घर लौट रही महिलाओं को निशाना बनाया और चेन छीनकर फरार हो गया. इस मामले में पीड़िता ने थाना में एफआईआर दर्ज कराया है. पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज निकाल कर जांच में जुटी हुई है.


केस 2 :  15 फरवरी 2026 को पुंदाग इलाके में मां बेटी घर से बाहर निकली थी, उसी समय घात लगाए अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया. इस मामले में भी पुंदाग थाना में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. 


केस 3 : 7 फरवरी 2026 को बाइक सवार अपराधियों ने मॉल से लौट रही एक महिला के गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश की. महिला ने निडरता दिखाते हुए अपराधियों का पीछा किया और एक को पकड़ लिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई. खुद को घिरता देख अपराधियों ने हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए. 


रांची का ये इलाका है हॉटस्पॉट


रांची पुलिस ने बरियातू, पुंदाग, गोंदा और मोरहाबादी जैसे जगहों को चिह्नित कर रहा है, जहां ये घटनाएं अधिक होती हैं. इन क्षेत्रों में सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती की योजना बनाई गई है. 


इस मामले को लेकर रांची सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस हर प्रकार की आपराधिक वारदातों को गंभीरता से देख रही है और कार्यवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस प्रकार के मामलों में कुछ दिन पहले भी गिरफ्तार कर लोगों को जेल भेजने का काम किया है और सोने की बरामदगी भी की गई थी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही