Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ के कई घाटों पर चैती छठ, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

आस्था का महापर्व चैती छठ के अवसर पर मंगलवार को जिलेभर के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला. घाटों पर छठगीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. शाम को छठव्रतियों ने पूरे विधि-विधान के साथ पानी में उतर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया
Advertisement
Advertisement

Ramgarh: आस्था का महापर्व चैती छठ के अवसर पर मंगलवार को जिलेभर के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला. घाटों पर छठगीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. शाम को छठव्रतियों ने पूरे विधि-विधान के साथ पानी में उतर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया.

 

शहर के दामोदर नदी घाट व रामगढ़ के अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दीं. छठव्रतियों के साथ बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु भी घाटों पर पहुंचे और सूप फल-फूल, दूध के माध्यम से भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया. दोपहर करीब तीन बजे से ही छठी मइयां के मधुर गीतों के बीच व्रतियों का घाटों पर पहुंचे. व्रतियों ने जल में खड़े होकर अस्त होते सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की.

 

रामगढ़ शहर में दामोदर नदी घाट, बिजुलिया तालाब घाट, जारा टोला बांध समेत आसपास के विभिन्न तालाबों में बनाए गए घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ पूजा-अर्चना की. महापर्व को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा घाटों की साफ-सफाई के साथ श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई. बुधवार को प्रातःकाल उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा, जिसके साथ ही चार दिवसीय महापर्व चैती छठ का समापन हो जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही