Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उदयीमान सूर्य को अर्ध्‍य देने के साथ ही सम्पन्न हुआ चैत्र छठ

जिले में उदयीमान सूर्य को अर्ध्‍य देने के बाद लोक आस्‍था का महापर्व चैती छठ निर्विघ्‍न संपन्‍न हुआ. शहर के चटनाही स्थित औरगा नदी मुख्‍य छठ घाट,  गिजनियाटांड, पंपू कल, बानपुर व करकट सहित अन्य छठ घाटों में बुधवार की सुबह हजारों श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्‍य दिया और सुख शांति की कामना की.
Advertisement
Advertisement

Latehar : जिले में उदयीमान सूर्य को अर्ध्‍य देने के बाद लोक आस्‍था का महापर्व चैती छठ निर्विघ्‍न संपन्‍न हुआ. शहर के चटनाही स्थित औरगा नदी मुख्‍य छठ घाट,  गिजनियाटांड, पंपू कल, बानपुर व करकट सहित अन्य छठ घाटों में बुधवार की सुबह हजारों श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्‍य दिया और सुख शांति की कामना की. 

 


नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह व उपाध्‍यक्ष संतोष रंजन ने भी औरंगा नदी छठ पहुंच कर भगवान सूर्य को अर्घ्‍य दिया और क्षेत्र के सुख व शांति की कामना की.इससे पहले मंगलवार को अस्‍ताचलगामी सूर्य को अर्घ्‍य दिया गया था. 

 


औरंगा नदी तट पर श्री सूर्यनारायण पूजा समिति, लातेहार द्वारा छठ व्रतियों के लिए इस वर्ष भी कई सुविधायें दी गयी. अर्घ्‍य के लिए नि:शुल्‍क दूध की व्‍यवस्‍था की गयी थी. इसके अलावा तोरण द्वार व घाट पर लाईट व साउंड की व्‍यवस्‍था की गयी थी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही