Search

 
 
 

चक्रधरपुरः जेएलएन कॉलेज में अग्निवीर भर्ती पर जागरूकता कार्यक्रम

सूबेदार मेजर ने विद्यार्थियों को बताया कि अग्निवीर योजना युवाओं को भारतीय सेना में चार साल के लिए सेवा का अवसर देती है. इस योजना के जरिए युवा देश की सेवा के साथ ही अपना कौशल बढ़ा सकते हैं.
 

Shambhu Kumar


Chakradharpur : चक्रधरपुर के जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) कॉलेज परिसर में मंगलवार को अग्निवीर भर्ती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम 10वीं यूपी बटालियन एनसीसी व आर्मी रिक्रूटमेंट विभाग पटना के संयुक्त तत्वाधान में हुआ. बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एएस रावत ने अग्निवीर योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी.


सूबेदार मेजर ने विद्यार्थियों को बताया कि अग्निवीर योजना युवाओं को भारतीय सेना में चार साल के लिए सेवा का अवसर देती है. इस योजना के जरिए युवा देश की सेवा के साथ ही अपना कौशल बढ़ा सकते हैं. कुछ अग्निवीरों को नियुक्ति अवधि पूरी होने के बाद नियमित कैडर में शामिल होने का मौका भी मिल सकता है. इस मौक पर सीपीआई ए साहू, जेएलएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ श्रीनिवास कुमार, प्रो अरुण कुमार, प्रो मेरेनिला हंसदा, प्रो नजरूल इस्लाम, पंकज कुमार प्रधान, भवानी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्राएं मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही