Search

 
 
 

चक्रधरपुर: टोटेमिक कुड़मी समाज छोटानागपुर का 5 अप्रैल को रक्तदान शिविर

अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंकने वाले महानायक वीर शहीद रघुनाथ महतो के शहादत दिवस 5 अप्रैल को पश्चिमी सिंहभूम जिले में मनाई जाएगी. शहादत दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला के दन्दासाई, महतो साई, बूढ़ा बाबा (शिव मंदिर) के प्रांगण में टोटेमिक कुड़मी समाज छोटानागपुर की ओर से वार्षिक रक्तदान शिविर सह स्वस्थ जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा.
 

Chakradharpur (Shambhu Kumar): अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंकने वाले महानायक वीर शहीद रघुनाथ महतो के शहादत दिवस 5 अप्रैल को पश्चिमी सिंहभूम जिले में मनाई जाएगी. शहादत दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला के दन्दासाई, महतो साई, बूढ़ा बाबा (शिव मंदिर) के प्रांगण में टोटेमिक कुड़मी समाज छोटानागपुर की ओर से वार्षिक रक्तदान शिविर सह स्वस्थ जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा. 

 

शिविर के आयोजन को लेकर सोमवार को चक्रधरपुर, दन्दासाई बूढ़ा बाबा प्रांगण में बैठक हुई. बैठक में समाज के बुद्धिजीवी, समाजसेवी,सामाजिक कार्यकर्ता सहित काफी संख्या में मौजूद थे. बैठक में शामिल शिक्षक दिलीप कुमार महतो, गणेश्वर महतो, करन महतो, गोविंद महतो, नागेश्वर महतो की अगुवाई में समाज के विभिन्न मुद्दों के साथ शहादत दिवस, रक्तदान शिविर सह स्वास्थ्त जांच को लेकर विशेष चर्चा की गई. जहां सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 5 अप्रैल को रक्तदान सह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा. 

 

बैठक में विश्वनाथ महतो, रोमित केटियार, कार्तिक महतो, अजय कुमार महतो, धीरज महतो, रोशन महतो, प्रकाश महतो, समीर महतो, जगदीश महतो, मंटू महतो, गणेश महतो मुकुंद महतो, अरविंद महतो, ओमप्रकाश महतो, पंकज महतो, मंगल महतो, गोपी महतो दीपक महतो ,पप्पू महतो ,रंजीत महतो, अजीत महतो,  सुशील महतो, कमलेश महतो, रतन महतो, कुलदीप महतो ,गुरुचरण गोप, उत्तम महतो, प्रताप महतो, छोटन महतो समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही