Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : इतवारी बाजार के पास नाले से व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र स्थित इतवारी बाजार के समीप बुधवार को नाले से एक व्यक्ति शव बरामद हुआ है
Advertisement
Advertisement

Shambhu Kumar

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र स्थित इतवारी बाजार के समीप बुधवार को नाले से एक व्यक्ति शव बरामद हुआ है, मृतक की पहचान गुजा बंगाल निवासी तेलाई लोहार के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि तेलाई लोहार इतवारी बाजार के दुकानों में पानी व अन्य चीजें पहुंचाने का काम करता था.

 

स्थानीय लोगों ने नाले में देखा शव

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार सुबह लगभग नौ बजे स्थानीय लोगों ने नाले में एक व्यक्ति का शव देखा. इसके बाद इसकी सूचना चक्रधरपुर थाने को दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी.

 

मिर्गी का दौरा आने से नाले में गिरकर मौत की आशंका

मामले की जानकारी पाकर तेलाई लोहार के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि तेलाई लोहार बुधवार सुबह छांता लेकर घर से काम करने निकला था. वह मिर्गी बीमारी से पीड़ित था. संभवत काम करने के दौरान ही मिर्गी का दौरा पड़ने के कारण वह नाले में गिर गया होगा. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही