Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चैती छठ संपन्न

बुधवार को अहले सुबह छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं ने नदी घाट पर पहुंचकर निर्जला उपवास रखते हुए भगवान सूर्य की आराधना की. व्रतियों ने उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूजा संपन्न किया.
Advertisement
Advertisement

Chakradharpur (Shambhu Kumar): बुधवार को अहले सुबह छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं ने नदी घाट पर पहुंचकर निर्जला उपवास रखते हुए भगवान सूर्य की आराधना की. व्रतियों ने उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूजा संपन्न किया.

 

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर की पुरानी बस्ती छठ नदी घाट, थाना नदी छठ घाट पर अर्घ्य देने के लिए शहर के विभिन्न गली मोहल्लों से छठ व्रती छठ गीत गाते हुए श्रद्धालुओं के साथ पहुंचे थे .वहीं कई श्रद्धालुओं ने अपने घर के आंगन, छत पर पानी की व्यवस्था कर अर्घ्य दिया.अर्घ्य देने के बाद श्रद्धालुओं ने छठ व्रतियों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और प्रसाद के रूप में ठेकुआ का सेवन किया.

 

 

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव और उपाध्यक्ष विजय कुमार साव भी अर्घ्य देने पहुंचे.चक्रधरपुर में छठ पूजा को लेकर पुरानी बस्ती सीढ़ी नदी घाट,थाना नदी घाट व पवन चौक के आसपास पुलिस जवान मौजूद थे.ताकि पूजा स्थल पर व्यवस्था बनी रहे.

 

Uploaded Image

 

 

 

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही