Search

 
 
 

Chakradharpur: चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक का हाईटेंशन तार पकड़कर दी जान

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर रविवार को ट्रैक पर से गुजरी  हाईटेंशन 25 हजार केवी तार को पड़कर एक व्यक्ति ने अपनी जान दे दी.
 
एंबुलेंस में शव को ले जाती पुलिस.

Shambhu Kumar

Chakradharpur:   चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर रविवार को दिल दहला देने वाली घटना घटी. रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक के ट्रैक पर से गुजरी  हाईटेंशन 25 हजार केवी तार को पड़कर एक व्यक्ति ने अपनी जान दे दी. घटना रविवार शाम लगभग चार बजे की है.

नहीं हो सकी है मृतक की पहचान

बताया जाता है कि चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पिछले कुछ दिनों से एक व्यक्ति भटक रहा था. व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार लग रहा था. रविवार को वह प्लेटफार्म संख्या दो पर मौजूद था, इसके बाद वह प्लेटफार्म संख्या एक पर आ गया. थोड़ी देर प्लेटफार्म संख्या एक पर रहने के बाद वह प्लेटफार्म संख्या एक पर ही रेलवे ट्रैक के पोल संख्या 311 के पास से बने सीढ़ी पर चढ़ गया और ट्रैक के ऊपर से गुजरे हाई टेंशन तार को पकड़ लिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इधर कुछ लोगों द्वारा पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया गया जो वायरल हो गया. घटना के बाद रेलवे के जीआरपी, आरपीएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर शव को ट्रैक से उठाया. साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुट गई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही