Search

 
 
 

Chakradharpur:  दुर्गा पूजा पंडालों के पट खुले, निकाली गई बेलवरण घट यात्रा

शारदीय नवरात्र के सप्तमी के अवसर पर सोमवार को चक्रधरपुर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के सभी दुर्गा पूजा पंडाल से घट यात्रा निकालकर बेलवरण की गई. इसी के साथ ही सभी दुर्गा पूजा पंडालों के पट माता के दर्शन व पूजा अर्चना के लिए खोल दिया गया
 
चक्रधरपुर में निकाली गई बेलवरण घट यात्रा में शामिल श्रद्धालु.

Shambhu Kumar

Chakradharpur : शारदीय नवरात्र के सप्तमी के अवसर पर सोमवार को चक्रधरपुर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के सभी दुर्गा पूजा पंडाल से घट यात्रा निकालकर बेलवरण की गई. इसी के साथ ही सभी दुर्गा पूजा पंडालों के पट माता के दर्शन व पूजा अर्चना के लिए खोल दिया गया.

माता की अराधना कर श्रद्धालुओं ने सुख समृद्धि की कामना की

चक्रधरपुर के शीतला मंदिर दुर्गा पूजा समिति, टाउन काली मंदिर पूजा समिति, न्यू बस स्टैंड दुर्गा पूजा समिति, शाउंडीक धर्मशाला, कपड़ा पट्टी दुर्गा पूजा समिति, ठठेरा मोहल्ला, भगत सिंह चौक स्थित दुर्गा पूजा पंडाल, गुदड़ी बाजार दुर्गा पूजा पंडाल समेत अन्य पूजा समिति की ओर ढाक, ढोल, घंटी की धुन पर बेलवरण की घट निकालकर चक्रधरपुर की थाना नदी मुक्तिनाथ महादेव घाट, पुरानी बस्ती सीढ़ी नदी घाट लाया गया. जहां विधिवत नवरात्र के सप्तमी की पूजा अर्चना की गई. वहीं पंडालों के पट खुलने के बाद श्रद्धालु माता के दर्शन व पूजा अर्चना के लिए पहुंचे. जहां माता की अराधना कर श्रद्धालुओं ने सुख समृद्धि की कामना की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही