Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : कार्यपालक अभियंता ने लिया निर्माणाधीन पुलों का जायजा,  जल्द कार्य निपटाने के निर्देश

पश्चिमी सिंहभूम जिला के ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के नव पदस्थापित कार्यपालक अभियंता राजू मरांडी ने बुधवार को चक्रधरपुर के ग्रामीण क्षेत्र में विभाग की ओर से निर्माणाधीन कई पुल का जायजा लिया
Advertisement
Advertisement

Shambhu Kumar

Chakradharpur:  पश्चिमी सिंहभूम जिला के ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के नव पदस्थापित कार्यपालक अभियंता राजू मरांडी ने बुधवार को चक्रधरपुर के ग्रामीण क्षेत्र में विभाग की ओर से निर्माणाधीन कई पुल का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने वर्षों से अधूरे पड़े कार्यों को देखकर नाराजगी व्यक्त की. साथ ही मौके पर संबंधित पुल निर्माण कराने वाले संवेदक को बुलाकर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.

 

Uploaded Image

 

मौके पर कार्यपालक अभियंता राजू मरांडी ने कहा कि बरसात से पहले अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि बारिश के मौसम में परेशानी न हो. साथ ही संवेदक को कार्य में किसी प्रकार की कोताही न बरतने की हिदायत दी. उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही पाये जाने पर सीधे तौर पर कार्रवाई की जाएगी. मौके पर कार्यपालक अभियंता राजू मरांडी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूती प्रदान करना ही उनकी प्राथमिकता है. 

 

 

इस दौरान उन्होंने केनके पंचायत के सरजमाहातु नदी पर बन रहे पुल, चक्रधरपुर की केरा पंचायत स्थित द्वारपारम नदी पर बनने वाले पुल समेत अन्य कार्यों का जायजा लिया. इस मौके पर विभाग के सहायक अभियंता अमर राम रवि, कनीय अभियंता के अलावा संवेदक अनिल कुमार यादव, विक्रम अग्रवाल समेत अन्य मौजूद थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही