Search

 
 
 

Chakradharpur : महिला पर्यवेक्षिका की धारदार हथियार से हत्या, लोगों ने आरोपी को पड़कर पुलिस को सौंपा

Chakradharpur : घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे उत्तर प्रदेश निवासी अनिल कुमार उनसे मिलने उनके कमरे पर पहुंचा था. कमरे के अंदर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसी दौरान मकान की ऊपरी मंजिल से अनीता की चीख-पुकार सुनायी दी.
 
महिला पर्यवेक्षिका और आरोपी

Shambhu Kumar

Chakradharpur : चक्रधरपुर थाना क्षेत्र की वार्ड संख्या 7 के ग्वाला पट्टी में स्थित घर में घुसकर एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है. महिला की पहचान अनीता बिंद के रूप में हुई है.

 

वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की रहने वाली है और सोनुवा प्रखंड कार्यालय में महिला एवं बाल विकास परियोजना केंद्र में पर्यवेक्षिका के पद पर कार्यरत थी. बताया जाता है कि वह करीब 15 दिन पहले ही आलू प्याज के होलसेल विक्रेता संजय साव के मकान में किराये पर रहने आयी थीं.  

 

वारदात को अंजाम देने के बाद घर से निकलकर भाग रहे युवक को स्थानीय लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया और उसे चक्रधरपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस युवक से पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

 

Uploaded Image

घटनास्थल के बाहर लोगों की भीड़

इसे भी पढ़ें

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे उत्तर प्रदेश निवासी अनिल कुमार उनसे मिलने उनके कमरे पर पहुंचा था. कमरे के अंदर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसी दौरान मकान की ऊपरी मंजिल से अनीता की चीख-पुकार सुनायी दी.

 

आवाज सुनकर आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, अनिल कमरे से निकलकर तेजी से भागने लगा. अनहोनी की आशंका को देखते हुए स्थानीय युवकों ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी.

 

Uploaded Image

भाग रहे आरोपी को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा

 

इधर, कमरे के अंदर पहुंचने पर लोगों ने अनीता को खून से लथपथ फर्श पर पड़ा देखा. उनके शरीर पर धारदार हथियार से कई गहरे जख्म के निशान थे. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.  सूचना मिलने पर चक्रधरपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.

 

पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया. शुरुआती पूछताछ में अनिल कुमार ने खुद को मृतका का प्रेमी बताया है. पुलिस हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के प्रयास के साथ घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है.

 

Uploaded Image

घटनास्थल के बाहर की तस्वीर

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. दिनदहाड़े हुई हत्या की इस घटना से ग्वाला पट्टी क्षेत्र में दहशत का माहौल है. घटना की सूचना पाकर वार्ड पार्षद संजय पासवान, गिरिराज सेना प्रमुख उमाशंकर गिरी व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही