Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : डंपिंग यार्ड में आग लगने से लोग परेशान ,नगर परिषद व उपाध्यक्ष ने लिया जायजा

पश्चिमी सिंहभूम जिले चक्रधरपुर की कुदलीबाड़ी स्थित डंपिंग यार्ड में आग लगने से स्थानीय लोग परेशान है. बताया जाता ही कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा डंपिंग यार्ड में आग लगा दिया गया था.
Advertisement
Advertisement

Chakradharpur (Shambhu Kumar): पश्चिमी सिंहभूम जिले चक्रधरपुर की कुदलीबाड़ी स्थित डंपिंग यार्ड में आग लगने से स्थानीय लोग परेशान है. बताया जाता ही कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा डंपिंग यार्ड में आग लगा दिया गया था.

 

जिससे तेज धुंआ ब बदबू निकलने से लोगों ने नाराज़गी जताई थी. जिसके बाद सोमवार को नगर परिषद के अध्यक्ष सन्नी उरांव व उपाध्यक्ष विजय कुमार साव ने कुदलीबाड़ी स्थित डंपिंग यार्ड पहुंचकर मामले की जानकारी ली. 

 

Uploaded Image

 

वहीं नगर परिषद के अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि आग बुझाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है,जल्द ही इस पर काबू पा लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग अपने शहर को साफ सुथरा रखने में सहयोग प्रदान करें. 

 

सड़क किनारे कचरा ना फेंके. उन्होंने कहा कि डंपिंग यार्ड में बार-बार लगने वाले आग को लेकर हम सभी परेशान है, जल्द ही इस पर ठोस निर्णय लेकर समाधान किया जाएगा. इस मौके पर स्थानीय महिला पुरुष मौजूद थे.

 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही