Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : पुण्यतिथि पर याद किए गए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा

शहर के प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित स्व. लक्ष्मण गिलुवा के आवास में बीजेपी  के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा की 5वीं पुण्यतिथि मनाई गई.
Advertisement
Advertisement

Shambhu Kumar


Chakradharpur : शहर के प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित स्व. लक्ष्मण गिलुवा के आवास में बीजेपी  के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा की 5वीं पुण्यतिथि मनाई गई.पैतृक आवास भरनिया पंचायत के जान्टा गांव में उनके समाधी स्थल पर भाजपा नेताओं के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने लक्ष्मण गिलुवा को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किया.

 

Uploaded Image

 

कार्यक्रम के दौरान उनकी पत्नी सह भाजपा के प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मालती गिलुवा भावुक हो उठी. चक्रधरपुर के पूर्व विधायक शशिभूषण सामड,भाजपा अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक सारंगी,डॉ विजय सिंह गागराई, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पासवान, नगर अध्यक्ष अनुप दूबे ने स्व.लक्ष्मण गिलुवा की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित की. 

 

मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं ने कहा कि स्व.लक्ष्मण गिलुवा ने छोटे से गांव से निकल राष्ट्रीय राजनीति में अपनी पहचान बनाई थी. उनके द्वारा किए गए विकास कार्य से क्षेत्र की पहचान बनी है.बता दे कि वर्ष 2021 में कोविड के दौरान पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा का ईलाज के दौरान जमशेदपुर में निधन हो गया था.

 

दूरदर्शी सोच और सहज स्वभाव के धनी लक्ष्मण गिलुवा दो बार विधायक, दो बार सांसद व एक बार झारखंड में भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रह चुके थे.इस मौके पर भाजपा नेता अशोक दास, गौतम रवानी, रूपेश साव, पवन शंकर पांडेय,प्रेम प्रधान,दीपक सिंह, सागर मुंडा,संदीप साव समेत अन्य मौजूद थे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही