Ranchi : रांची विश्वविद्यालय ने स्नातक (यूजी) सेमेस्टर-II और सेमेस्टर-III की आगामी 2025 परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की डेट जारी कर दी हैं. बी.ए., बी.एससी. और बी.कॉम पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्रों के लिए यह अधिसूचना है.
महत्वपूर्ण तिथियां
विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म 04 से 10 मई 2026 तक भरे जा सकेंगे.वहीं, 400 रुपये विलंब शुल्क के साथ 11 से 13 मई 2026 तक आवेदन किया जा सकता है.
किन पाठ्यक्रमों के लिए होंगे फॉर्म?
सेमेस्टर-III: FYUGP (2023-2027) रेगुलर व बैकलॉग, CBCS बैकलॉग (2022-26) तथा वोकेशनल कोर्स (2023-2026) के छात्र.
सेमेस्टर-II: FYUGP (2024-2028) रेगुलर व बैकलॉग, CBCS बैकलॉग, वोकेशनल (2024-2027) और Add-On-CA डिप्लोमा कोर्स के छात्र.
परीक्षा शुल्क
रेगुलर कोर्स: 300 रुपये परीक्षा शुल्क, 250 रुपये लोकल लेवी, 50 रुपये मार्कशीट शुल्क और 100 रुपये प्रैक्टिकल फीस.वोकेशनल कोर्स: 950 रुपये परीक्षा शुल्क और 100 रुपये प्रोसेसिंग चार्ज.बैकलॉग छात्र: नॉन-प्रैक्टिकल पेपर के लिए 285 रुपये और प्रैक्टिकल पेपर के लिए 385 रुपये, साथ ही प्रत्येक अतिरिक्त पेपर पर 75 रुपये अतिरिक्त शुल्क.
छात्रों के लिए जरूरी निर्देश
परीक्षा फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भरे जाएंगे.आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर अनिवार्य होगा.इस बार सभी छात्रों के लिए APAAR/ABC ID दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है. बिना इस आईडी के फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा.
छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर Examination Portal में जाकर ‘Examination Form’ विकल्प के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. विश्वविद्यालय ने सभी छात्रों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है, ताकि अंतिम समय की परेशानी से बचा जा सके.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment