Search

 
 
 

Chakradharpur : जमीन विवाद में की गई थी पूर्व उपमुखिया की हत्या, 3 अरेस्ट, हथियार बरामद

Chakradharpur : चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के गुलकेड़ा पंचायत के पूर्व उप मुखिया गुईगांव निवासी संजय बोयपाई हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में पुलिस ने साजिशकर्ता सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
 
  • 1 जून की रात कर दी गई थी संजय बायपोई की हत्या

Shambhu Kumar

Chakradharpur : चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के गुलकेड़ा पंचायत के पूर्व उप मुखिया गुईगांव निवासी संजय बोयपाई हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में पुलिस ने साजिशकर्ता सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

 

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं. इसे लेकर शुक्रवार को चाईबासा स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. जहां मौजूद एसडीपीओ बहाम टुटी व चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने मामले की जानकारी दी.

 

एसडीपीओ बहाम टुटी ने बताया कि पुराने जमीन विवाद को लेकर ही पूर्व उप मुखिया संजय बोयपाई की हत्या कराई गई थी. इसे लेकर हत्या के साजिशकर्ताओं ने हत्या करने वालों को सुपारी दी थी.

 

पुलिस के अनुसार, मृतक संजय बोयपोई और बिजू चौधरी के बीच लंबे समय से जमीन संबंधी विवाद और आपसी रंजिश चली आ रही थी. इसी रंजिश के कारण बिजू चौधरी ने अन्य आरोपियों को सुपारी देकर संजय बोयपोई की हत्या करवाई थी. 

 

एसडीपीओ ने बताया कि चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के गुईगांव निवासी पूर्व उप मुखिया संजय बोयपोई 1 जून की रात अपने घर के आंगन में सोया हुआ था. तभी अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चाईबासा के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर एवं थाना प्रभारी, चक्रधरपुर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया.

 

टीम द्वारा तकनीकी सहायता और अन्य मानवीय सूचना तंत्र के माध्यम से घटना में शामिल व्यक्तियों का पता लगाने के लिए आसपास के संभावित जगहों पर छापेमारी की गई. इसी दौरान घटना में शामिल सुरेश सोय, कप्तान होनहांगा उर्फ टाटा, गुने हिन्दु अंगरिया उर्फ मोटा,  बुधू बोदरा और बिजू चौधरी को गिरफ्तार किया गया.

 

गिरफ्तार सभी व्यक्तियों से पूछताछ करने पर सभी ने उक्त घटना में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली. गिरफ्तार व्यक्तियों की निशानदेही पर घटना में प्रयोग किया गया देशी कट्टा एवं मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है. वहीं, छापेमारी टीम में चक्रधरपुर के थाना प्रभारी अवधेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षिक परमेश्वर उरांव, रंजीत उरिया, राज किशोर तिवारी समेत अन्य जवान शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही