Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : विश्व पर्यावरण दिवस पर सर्किट हाउस में डीसी ने लगाया पौधा

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित सर्किट हाउस परिसर में उपायुक्त राजीव रंजन ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित सर्किट हाउस परिसर में उपायुक्त राजीव रंजन ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इस कार्यक्रम में एसडीएम अरनव मिश्रा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए. पौधारोपण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और हर व्यक्ति को इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए.

 

उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं, जो जलवायु संतुलन बनाए रखने, भूमि संरक्षण करने और मानव जीवन को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करना भी जरूरी है.

 

उपायुक्त ने बताया कि जिले में वन विभाग और मनरेगा के सहयोग से विभिन्न वृक्षारोपण योजनाएं संचालित की जा रही हैं. प्रशासन का लक्ष्य इन योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को अभियान से जोड़ना है, ताकि जिले में हरियाली बढ़े और पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके.

 

शहर की नदियों को प्रदूषण से बचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बिना उपचार किया गया गंदा पानी नदियों में न पहुंचे. इसके लिए प्रशासन कई योजनाओं पर काम कर रहा है, जिससे जल स्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण सुनिश्चित हो सके.

 

कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की. उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य के लिए आज से ही प्रकृति की रक्षा करनी होगी, ताकि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर वातावरण मिल सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही